फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer returning after selling peas dies under suspicious circumstances

Jalaun News: मटर बेचकर लौट रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 05 Feb 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning after selling peas dies under suspicious circumstances
कोंच। एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मंडी से मटर की फसल बेचकर गांव के ही ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में किसी काम को लेकर उतरा और वापस नहीं लौटा। चालक ने जब उतरकर देखा तो किसान सड़क पर पड़ा था। साथ ही उसका मोबाइल भी वहीं टूटा पड़ा था। नाक से खून बह रहा था। फसल के पूरे रुपये भी उसके पास से नहीं मिले। चालक ने एंबुलेंस को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के कन्हैरी गांव निवासी किसान शेर सिंह कुशवाहा (48) शनिवार को अपने खेत की हरी मटर बेचने भाड़े के ट्रैक्टर से कोंच मंडी गया था। मटर की फसल बेचकर ट्रैक्टर चालक राजा सिंह बुंदेला के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह नदीगांव थाना क्षेत्र के सदुपुरा के पास पहुंचे तभी शेरसिंह ने ट्रैक्टर रुकवाया और उतर कर ट्रैक्टर के पीछे की ओर चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो चालक ने पीछे देखा तो उसके होश उड़ गए। शेरसिंह सड़क पर पड़ा था, उसकी नाक से खून बह रहा था। पास में ही उसका मोबाइल भी टूटा पड़ा था। चालक की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक ने बताया कि डीजल के लिए एक हजार रुपये खर्च होने के बाद उसके पास मात्र 410 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह खेती-किसानी के साथ एक अखबार का संवाददाता भी था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राम प्रकाश ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। वह फसल के रुपये साथ ला रहा था या नहीं इस मामले की भी जांच की जा रही है। सीओ उमेश पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed