फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer holding the field dies due to electric shock

खेत जोत रहे किसान की करंट लगने से मौत

Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer holding the field dies due to electric shock
महेबा। ट्रैक्टर से अपने खेत में जुताई कर रहे किसान को खेतों के ऊपर से निकली लाइन से करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर में आग लग गई वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर की आग बुझाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

महेबा ब्लाक के न्यामतपुर चौकी क्षेत्र के भगोरा निवासी किसान रामकेश (48) पुत्र जगन्नाथ शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर से अपने खेत में जुताई कर रहा था। तभी खेत के ऊपर से उसके निजी ट्यूबवेल की लाइन से ट्रैक्टर में करंट आ गया। जिससे ट्रैक्टर में भी आग लग गई और किसान को भी करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद उसका पुत्र मानवेंद्र भी पिता को बचाने के लिए भागा तभी वहां जानवर चरा रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

जिससे एक और अनहोनी होने से बच गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की पत्नी विजयलक्ष्मी व परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र मानवेंद्र ने बताया कि कि नीचे झूल रही बिजली की लाइन सही कराए जाने के लिए कई बार विभाग के अवर अभियंता को सूचना दी गई, लेकिन तार सही नहीं कराए गए। अभी तक भी कोई विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed