{"_id":"6af08926b5ff7fe0100efe62","slug":"farmer-dies-from-snakebite-while-watering-his-field-orai-news-c-224-1-ori1005-152269-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत में पानी लगाते समय सर्पदंश से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत में पानी लगाते समय सर्पदंश से किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो - 01 सोवरन सिंह निषाद की फाइल फोटो।
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के पाल मढ़ैया गांव में शनिवार दोपहर खेत में पानी लगा रहे किसान की संदिग्ध सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दीपावली की तैयारियों के बीच परिवार के मुखिया की मौत से घर में खुशियों की जगह मातम छा गया।
पाल मढ़ैया निवासी सोवरन सिंह निषाद (58) शनिवार दोपहर अपने खेत में पानी लगा रहे थे। परिजन वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, खेत की मेड़ के किनारे मिट्टी हटाते समय उनके हाथ में सर्प ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
किसान की पत्नी पप्पी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बेटे कमलेश, मूलचंद और बृजेंद्र तथा तीन बेटियां हैं। परिवार में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मुखिया की अचानक मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।