{"_id":"642096b0b88547199d049ce4","slug":"farmer-died-due-to-overturning-of-tractor-trolley-orai-news-c-12-1-145152-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत
Mon, 27 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
जालौन। खेत से काम निपटाकर आ रहा किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी राघवेंद्र पटेल (38) शनिवार को खेत से काम निपटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। थोड़ी दूर चलने पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे राघवेंद्र दब गए, जब तक आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उन्हें नीचे से निकालते उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक पुत्र है, उसकी मौत से पत्नी गुड्डो व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।