फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fake CBI officer threatened a man by telling him to watch pornographic videos

Jalaun News: अश्लील वीडियो देखने की बात कहकर फर्जी सीबीआई अधिकारी ने धमकाया

Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fake CBI officer threatened a man by telling him to watch pornographic videos
जालौन। सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने अश्लील वीडियो देखने की शिकायत बनाकर युवक से अलग-अलग तीन खातों में 33 हजार रुपये डलवा लिए। ठगी होने की जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। रविवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी पहाड़ सिंह ने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने अपने आप को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने बताया कि आप अपने फोन पर अश्लील वीडियो देखते हैं। उसके खिलाफ इसकी शिकायतें आई हैं। यदि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हो और केस बंद कराना चाहते हो तो दो हजार रुपये भेज दो। कोई झंझट में न पड़ने के डर से उसने फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर दो हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसे व्हाट्सएप के माध्यम से बताया गया कि मामला यहां समाप्त नहीं होगा बल्कि इसे कोर्ट से समाप्त कराना पड़ेगा। उसके लिए और रुपये लगेंगे। उसने डरा धमकाकर तीन अलग-अलग क्यूआर कोड पर 33 हजार रुपये डलवा लिए। जब उसने जानकारी की तो पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 और कोतवाली पुलिस से शिकायती की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed