{"_id":"65aacf8fdd69c55e80013c07","slug":"explanation-sought-from-institutions-on-delay-in-construction-work-orai-news-c-224-1-ori1004-9892-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: निर्माण कार्य में देरी पर संस्थाओं से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: निर्माण कार्य में देरी पर संस्थाओं से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने निर्माण कार्य में देरी पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई।
जल निगम, उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन लिमिटेड, आवास विकास परिषद निर्माण इकाई, सीएमडीएस, यूपी आरएनएन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई जल संस्थान व पुलिस आवास निगम लिमिटेड कार्यदायी संस्थाओं द्वारा समय अवधि के अंदर अकारण निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
साथ ही संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट करने को निर्देशित किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त व तेज गति से निर्माण कार्य पूर्ण कराए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा 50 लाख एवं उससे अधिक लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की अध्ययन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय निर्माणाधीन परियोजना का अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
जिन परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है उसकी गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कार्यदायी संस्था के द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के अनुरूप कार्य नहीं किया गया तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय, एडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।