फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Explain the benefits of voter ID card and Aadhar link

पहचानपत्र को आधार से लिंक होने के लाभ बताए

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of voter ID card and Aadhar link
उरई। मतदाता पहचानपत्र के साथ आधार एकत्रीकरण का अभियान का शुभारंभ सोमवार को डीवी कॉलेज से किया गया। इस दौरान आधारकार्ड और पहचानपत्र को लिंक होने के लाभ भी बताए गए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि आधार नंबर वोटर आईडी से लिंक कराना पूर्णतया सुरक्षित है। उक्त 6 ख फार्म कोषागार के लॉक में संरक्षित रहेगा। जो छात्र-छात्राएं एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है वे फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते है। इसके लिए 7 एवं 21 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं के वोटर आईडी कार्ड बन गए हैं वह अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए फार्म 6 ख भरकर अपने बूथ में जमा कर सकते है। आधार कार्ड लिंक कराने में कोई समस्या नहीं है। इसे पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा। तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान डीवी कालेज के प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पांडेय, गिरीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed