फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Examination centers will be made only after getting clean chit of LIU

एलआईयू की क्लीनचिट मिलने के बाद ही बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 16 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Examination centers will be made only after getting clean chit of LIU
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा में पारदर्शिता के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए इस बार स्थानीय अभिसूचना (एलआईयू) की रिपोर्ट मांगी जा रही है। एलआईयू की क्लीन चिट मिलने के बाद ही परीक्षा केंद्र निर्धारित हो सकेगा।
विज्ञापन

वैसे तो परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का होना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए तहसीलवार एसडीएम के नेतृत्व में टीम परीक्षा के लिए जरूरी मानकों की जांच करती है।
विज्ञापन

इस बार अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने जिलाधिकारी और डीआईओएस को साफ सुथरी छवि वाले कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, संवेदनशील कॉलेजों के लिए विशेष जांच कराने को कहा गया है। इसके लिए एलआईयू की रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण होगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा केंद्र के निर्धारण में इस बार पुलिस की रिपोर्ट अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में 12 केंद्र थे संवेदनशील
वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में जिले के श्रीराम इंटर कॉलेज पहाड़गांव, जनता इंटर कॉलेज अकनीवा, जेएनपी इंटर कॉलेज रेंढ़र, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज ईंगुई, रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी, जिला परिषद इंटर कॉलेज ऊमरी, कमांडर बिहारी सिंह इंटर कॉलेज ऊमरी मुस्तिकल, दीवान महाराज सिंह इंटर कॉलेज जखा, इंटर कॉलेज इटौरा, जनता इंटर कॉलेज निबहना, कृष्णा इंटर कॉलेज चौरसी, जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज चुर्खी रोड जैसे 12 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed