फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   exam

413 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड की परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
exam
उरई। बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को शहर के 12 कालेजों में हुई। इसमें कुल 4330 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पहली पाली में 413 व दूसरी पाली में 402 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर दोनों पालियों में 413 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि शुक्रवार को 12 कालेजों में बीएड की सत्र 2021-23 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई इस परीक्षा में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में 15, आर्य कन्या इंटर कालेज में 27, डीवी कालेज में पहली पाली में 57 व दूसरी पाली में 55 गैरहाजिर रहे। गांधी महाविद्यालय में पहली पाली में 21 व दूसरी पाली मेें 19, जीजीआईसी में पहली पाली में 22 व दूसरी पाली में 21, जीआईसी में पहली पाली में 31 व दूसरी पाली में 30 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कालेज में पहली पाली में 38, सर्वोदय इंटर कालेज में पहली पाली में 21 व दूसरी पाली में 20, संस्कृत महाविद्यालय में 39, डीएवी इंटर कालेज में पहली पाली में 51 व दूसरी पाली में 48, गांधी इंटर कालेज में पहली पाली में 50 व दूसरी पाली में 49, जवाहर नवोदय विद्यालय में 41 गैरहाजिर रहे। परीक्षा को लेकर एडीएम पूनम निगम, सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, एसडीएम सतेंद्र कुमार समेत मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed