{"_id":"6918cffd4157d8ffdb0b3627","slug":"even-after-13-days-the-police-could-not-solve-the-theft-of-lakhs-of-rupees-from-the-shop-and-house-orai-news-c-224-1-ori1005-136952-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दुकान व घर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस 13 दिन बाद भी नहीं कर पाई खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दुकान व घर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस 13 दिन बाद भी नहीं कर पाई खुलासा
विज्ञापन
जालौन। 13 दिन पूर्व चोरों ने घर व दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी लेकिन अब तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी हर्षवर्धन गुप्ता की घर में ही रंगाई पुताई के सामान की दुकान है। दो नवंबर की शाम
करीब सात बजे वह दुकान बंद करके परिवार के साथ छिरिया सलेमपुर गांव गए थे। रात में चोरों ने दुकान और घर पर ताला तोड़कर दुकान की गोलक में रखे 20 हजार रुपये नकद और घर की अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा सोने की दो अंगूठी, जंजीर, पेंडल, चांदी की पायल समेत 100 ग्राम चांदी भी चोरी की थी। तीन नवंबर की सुबह जब वह घर पर पहुंचे तो घर व दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है जिसमें दो लोग चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिख रहे थे। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही नजर आ रहे हैं। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।