{"_id":"6a3ec7769281a086b20afe3d","slug":"even-10-minutes-of-rain-failed-to-bring-relief-intense-sunshine-increased-the-humidity-orai-news-c-224-1-ori1005-146004-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 10 मिनट की बारिश भी नहीं दे सकी राहत, तेज धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 10 मिनट की बारिश भी नहीं दे सकी राहत, तेज धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
उरई। शहर में शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा। दोपहर करीब दो बजे अचानक आसमान में बादल छाए और करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश होते ही लोगों को उम्मीद जगी कि भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल आई और वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर में हुई हल्की बारिश के बाद सड़कें भले ही कुछ देर के लिए भीग गईं, लेकिन धूप निकलते ही भाप जैसी गर्मी महसूस होने लगी। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
बारिश के बाद बढ़ी नमी ने हालात और मुश्किल कर दिए। घरों के अंदर भी उमस का असर महसूस हुआ। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए। बाजारों में खरीदारी करने आए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। वहीं राहगीरों को कुछ दूरी तय करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ विस्टर जोशी का कहना है कि मानसून की सक्रियता से पहले इस तरह की छिटपुट बारिश और तेज धूप का क्रम जारी रहने पर उमस और बढ़ सकती है। दूसरी ओर किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि खरीफ फसलों की बुवाई का काम गति पकड़ सके।