फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Engineer riding a bike died due to collision with a vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

Mon, 12 May 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Engineer riding a bike died due to collision with a vehicle
कदौरा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह कानपुर में आयोजित शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। मृतक सत्यम हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव निवासी शिवनायक का पुत्र सत्यम सिंह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह नोएडा से बाइक से कानपुर गए थे। शादी के बाद रविवार सुबह करीब चार बजे वह कानपुर से गांव के लिए निकले। जैसे ही बाइक हमीरपुर जोल्हूपुर हाईवे स्थित सुजानपुर के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरने पर उसे कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन

सुबह जब लोग टहलने निकले तो युवक का शव पड़ा देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई शिवम ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बीटेक करने के बाद नोएडा में एक कंपनी में काम कर रहा था। पिता पोस्टमास्टर हैं। उसकी मौत से छोटे भाई सुंदरम व मां सुमन देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed