फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encroachment on the pond, report filed against seven

Jalaun News: तालाब पर अतिक्रमण, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Jan 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on the pond, report filed against seven
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र के गड़ेरना गांव में तालाब पर अतिक्रमण करने के आरोप में सात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है और कानूनगो को विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

डीएम चांदनी सिंह ने 13 जनवरी को माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव गडे़रना में चौपाल लगाई थी। इसमें श्रवण कुमार द्विवेदी आदि ने गांव स्थित तालाब पर अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने खुद जाकर तालाब का निरीक्षण किया। उन्हें तालाब पर अतिक्रमण मिला था।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को जांच कर अतिक्रमणकारियों और जिम्मेदारी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में तालाब पर गांव के सात लोगों का अतिक्रमण मिला। इस पर सातों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कानूनगो वीर सिंह निरंजन और लेखपाल संतोष वर्मा को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का दोषी माना गया है। लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है और कानूनगो को विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed