फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eleven couples vows to live and die with the gap

ग्यारह जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं

Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Mon, 07 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eleven couples vows to live and die with the gap
विवाह सम्मेलन में उपस्थित अतिथिगण - फोटो : Amar ujala
हरिश्चंद्र पैलेस में सोमवार को पसमांदा मुस्लिम समाज के तीसरे सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि पीएमएस के राष्ट्रीय महासचिव अहमद खां मंसूरी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सामूहिक विवाह समाज में मेल मिलाप का कार्य करते हैं। इससे आपसी सौहार्द भी बढ़ता है। इसके अलावा सामूहिक विवाह के आयोजनों से फि जूल खर्ची पर भी रोक लगती है। इस लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

    पसमांदा मुस्लिम समाज व पसमांदा समाज उत्थान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पसमांदा समाज का तीसरा सामूहिक विवाह समारोह हुआ। विवाह समारोह के दौरान दस मुस्लिम व एक हिंदू जोड़ें ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं।
विज्ञापन


  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा देश में लोकतंत्र व धर्म निरपेक्षता की दुहाई देने वाली पार्टियों ने पिछले 65 वर्षों में देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले मुस्लिम समाज को बदतर हालत में पहुंचा दिया है। उन्होंने पसमांदा समाज की बेहतरी के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का वादा किया। इस मौके पर सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, हाजी सेठ नसीरूल्ला मंसूरी, हाजी ख्वाजा बख्श मंसूरी, वली मोहम्मद, गुलाम मोहम्मद, सेठ अब्दुल वहीद, वलीउल्ला, वंश गोपाल सोनी, असलम अंसारी, डॉ. वारिस आदि ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंदा बानो हमराह सलमान मंसूरी, हिना हमराह सलमान मंसूरी, रूखसार बानो हमराह अहमद मंसूरी, चांदनी बानो हमराह समीम मंसूरी, नगमा बानो हमराह दिलदार मंसूरी, नाजनीन खातून हमराह साबिर मंसूरी, रूबी खातून हमराह अकरम मंसूरी, बानो खातून हमराह अकबर मंसूरी, शबीना बानो हमराह रफीक मंसूरी, खुशनुमा हमराह साकिर हुसैन, वंदना संग मनोज कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed