फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity failure for 12 hours, population of twenty thousand in trouble

Jalaun News: 12 घंटे गुल रही बिजली, बीस हजार की आबादी परेशान

Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure for 12 hours, population of twenty thousand in trouble
उरई। शहर के तीन मोहल्लों को 12 घंटे से बिजली की सप्लाई नहीं मिल पाई है। इससे लोगों में जिम्मेदारों के प्रति खासा आक्रोश है। विद्युत पोल व तार बदलने के काम के चलते सप्लाई बाधित है। लोगों का कहना है कि तीन दिन से उन्हें जरूरत से हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे पानी व अन्य चीजों के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से बाजार सहित करीब बीस हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

शहर के पीलीकोठी से लेकर मेडिकल चौराहे तक सड़क किनारे जर्जर पोल और तार लगे हुए हैं। इनको करीब तीस वर्षो से नहीं बदला गया है। नई सड़क का निर्माण होने से इन पोलों व जर्जर तारों को हटाने का काम बिजली विभाग तीन दिन से कर रहा है। सोमवार से काम शुरू हुआ,इससे बाजार सहित बजरिया, शिवपुरी, मातापुरा सहित तीन मोहल्लों की बिजली सप्लाई आठ घंटे के लिए काट दी गई। इससे करीब बीस हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक आठ घंटे के लिए बिजली काट दी गई। लोगों का आशा थी कि रात में उन्हें बिजली मिल जाएगी। लेकिन मंगलवार की रात भी लोगों को बिजली नहीं मिली। बुधवार की सुबह फिर से बिजली काट दी गई। करीब 12 घंटे बिजली गायब रही। बिजली न आने से बजरिया, और घंटाघर के व्यापारी काफी परेशान हुए। वह समय से पहले ही अपनी दुकानें बंद कर चले गए। लोगों का कहना है कि विभाग की अनदेखी की वजह से उन्हें नए वर्ष के दिन भी परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को दूसरे फीडर से उन्हें सप्लाई देनी चाहिए थी। बिजली न आने से उनके जरूरत के कामों में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed