फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity and water shortage on the first day of Navratri

Jalaun News: नवरात्र के पहले दिन ही बिजली-पानी की किल्लत

Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water shortage on the first day of Navratri
जालौन। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को नगर की जनता को बिजली-पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इससे भक्तों को धार्मिक अनुष्ठानों और दैनिक कार्यों में असुविधा हुई।
विज्ञापन

सुबह लगभग पांच बजे से रोस्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निर्धारित एक घंटे की जगह इस बार करीब सवा घंटे तक कटौती जारी रही। इससे ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों में मंगला आरती में शामिल होने जा रहे भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाओं और बुजुर्गों को खासतौर पर परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उरई मार्ग स्थित बिजलीघर के 10 एमवीए के केबल में अचानक फाल्ट आ गया। इस कारण नगर की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे ठप हो गई। ऐसे में सुबह लगभग ढाई से तीन घंटे तक बिजली नहीं रही। बिजली आपूर्ति रुकने का सीधा असर नगर की जलापूर्ति पर पड़ा और लोग नवरात्र के पहले ही दिन पीने के पानी से भी वंचित हो गए। दोपहर में भी लगभग 12 बजे रोस्टिंग हो गई जो लगभग दो घंटे तक रही। इसके बाद भी बिजली के आने जाने का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश, यश बाथम, प्रतीकांत, शैलेंद्र कुमार, अक्षत आदि ने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि बार-बार मांग के बावजूद सुबह और शाम की कटौती बंद नहीं की जा रही है। नवरात्र जैसे पावन पर्व पर पर भी समय से बिजली नहीं मिल पा रही है।
जेई नवीन कंजोलिया ने बताया कि केबल में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। रोस्टिंग उच्च अधिकारियों द्वारा तय की जाती है, इसलिए स्थानीय स्तर पर इसमें बदलाव संभव नहीं है।



नलकूप का पैनल खराब होने से हुई परेशानी
कटरा मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए लगे नलकूप का पैनल खराब होने से सुबह से ही मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। दिन भर लोग परेशान हुए। विभाग ने पैनल खुलवाकर उसे सही कराने के लिए भेजा। तीन दिन पूर्व इसकी मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पैनल खराब होने से दिक्कत आई है। पैनल को सही कराया जा रहा है। शाम तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed