फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,school,police,company

15 हजार जवानों की सुरक्षा में होगा मतदान

Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
election,village,school,police,company
उरई। जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों सहित पीएसी, पुलिस, होमगार्ड के जवानों की जिले में आमद हो गई है। तीनों विधानसभाओं में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए 15 हजार जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मतदान संपन्न कराने के लिए 57 कंपनी व दो प्लाटून अर्द्धसैनिक बल, दो कंपनी व एक प्लाटून पीएसी की तैनात की जाएगी। इसमें लगभग 6500 जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं चुनाव सेल प्रभारी उदयभान गौतम ने बताया कि मुजफ्फरनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, आगरा से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, आरक्षी चुनाव ड्यूटी के लिए जिले में आ चुके है। वहीं हापुड़, बुलंदशहर, आजमगढ़, आगरा, प्रतापगढ़ से होमगार्ड के जवान भी जिले की तीनों विधानसभाओं के मतदान स्थलों पर तैनात किए जाएंगे। इसी के साथ ही जिले के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, आरक्षी, होगगार्ड सहित लगभग 15 हजार जवान चुनाव ड्यूटी परं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

------------------------------
बाहरी जनपदों से आया पुलिसफोर्स
जिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक हैड कांस्टेबल/आरक्षी
मुजफ्फरनगर 68 1089
सुल्तानपुर 53 578
प्रतापगढ़ 47 791
देवरिया 51 804
आगरा 60 140
कुल 279 3402
--------------------------------------------------------
बाहरी जनपदों से आया होमगार्ड-
जिला होमगार्ड
हापुड़ 52
बुलंदशहर 1047
आजमगढ़ 1147
आगरा 81
प्रतापगढ़ 80
कुल 2407
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed