फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SDM,mla,DM,vote

मतगणना के दौरान न करें हड़बड़ी, एकाग्रता से करें काम

Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
election,SDM,mla,DM,vote
मतगणना कार्मिकों की बैठक लेते एसडीएम जालौन अंकुर कौशिक। - फोटो : ORAI
उरई। विधानसभा चुनाव की मतगणना व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम अंकुर कौशिक ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना पारदर्शिता, निष्पक्षता की जाए। इसमें किसी प्रकार की हड़बड़ी न करें। मतगणना हाल के अंदर किसी भी गणना कार्मिक को मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, पानी की बोतल साथ ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों से कहा कि कंट्रोल यूनिट टेबल पर आने के बाद उसमें लगे एड्रेस टैग को एजेंटों को दिखाया जाएगा ताकि वह संतुष्ट हो जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना नवीन गल्ला मंडी में 10 मार्च को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। इसलिए सभी कार्मिक सुबह 6 बजे पहुंचकर अपनी उपस्थित दर्ज कराना सुनिश्चित करें। कहा कि संबंधित समस्त अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग तथा आरओ के दिशा निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए कार्य करे। मतगणना का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर राघवेंद्र कुमार व संजीव कुमार ने दिया। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, एसडीएम माधौगढ़ पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम कालपी केके सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

----------------
फोटो-25-मतगणना स्थल पर बेरीकेडिंग लगाते कर्मचारी। संवाद
मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन
उरई। नवीन गल्ला मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर तैयारी तेजी से चल रही हैं। शनिवार को यहां बांस-बल्ली आदि लगाकर प्रत्याशियों व मतगणना कार्मिकों के बैठने की व्यवस्थाएं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2017 के बाद अब पांच साल बाद 2022 में प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए बीती 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हैं। अब यह फैसला 10 मार्च को सामने आएगा। ईवीएम लाने के रास्ते से लेकर मतगणना स्थल तक बैरीकेडिंग की जा रही है। इसके अलावा अधिकारियों व प्रत्याशियों के जाने का रास्ता अलग-अलग बनाया जा रहा है। इसके अलावा साफ सफाई, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed