फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election

ब्लाक प्रमुखों ने शपथ लेकर किया विकास का वादा

Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
election
उरई। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मंगलवार को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया और विकास का वादा किया। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को को कहीं एसडीएम तो कहीं बीडीओ ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद सभी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी ब्लॉकों में बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में सामान्य परिचय के साथ सभी ब्लॉकों के विकास पर चर्चा की गई। जिले की नौ सीटों में सात सीटों पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख विजयी रहे, जबकि दो पर निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख चुने गए। इस बार चार महिला ब्लॉक प्रमुख ने भी शपथ लेकर क्षेत्र के विकास का वादा किया।
विज्ञापन

कदौरा खंड विकास कार्यालय में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम कौशल कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, सीओ बीके श्रीवास्तव, बीडीओ अतिरंजन सिंह, महेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठौंद ब्लाक प्रमुख पद पर प्रेमलता पत्नी अनिरुद्ध द्विवेदी को उपजिलाधिकारी जालौन मीनू राणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मान सिंह चौहान व अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार यादव ने की।
रामपुरा विकासखंड परिसर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, विधायक मूलचंद्र निरंजन की मौजूदगी में एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम ने शपथ ग्रहण समारोह कराया।
माधौगढ़ में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे को एसडीएम सालिकराम ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने 61 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में बीडीओ दीपक यादव, जेई आरईएस राजकुमार प्रजापति, देवेंद्र सिंह, प्रवीण रत्नम, सुनील सोनकर, राजकिशोर गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, नरेंद्र कुशवाहा आदि रहे।
कोंच ब्लॉक का शपथग्रहण समारोह वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। ब्लॉक प्रमुख रानीदेवी और बीडीओ शुभम बरनवाल ने ब्लॉक के सभी 64 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथग्रहण कराई। आभार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पटेल ने जताया। संचालन राजीव रेजा ने किया। इस दौरान पुरुषोत्तम, रवि विरगुवां, महेंद्र सोनी, शरद पटेल, अवधेश, वेदप्रकाश आदि रहे।
नदीगांव की गल्ला मंडी में ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह पाल, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीति बंसल, चेयरमैन नपं भानुप्रकाश वर्मा आदि के आतिथ्य में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह परिहार को एसडीएम अंकुर कौशिक ने शपथ दिलाई।
जालौन में समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी उपस्थित रहे। एसडीएम मीनू राणा ने निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन को पद का गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक क्षेत्र में चुने गए सभी 63 बीडीसी सदस्यों ने भी शपथ ली।
डकोर ब्लाक परिसर में निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख नेहा यादव को एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद बोर्ड की पहली बैठक भी हुई। इस दौरान शिशुपाल यादव, रमेश उदैनिया, छत्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सोनू यादव, महेंद्र, अतुल यादव, मनोज आदि मौजूद रहे।

महेवा ब्लाक कार्यालय में दुर्गेश प्रताप सिंह को ब्लाक प्रमुख की शपथ बीडीओ अश्विनी कुमार सिंह ने दिलाई। इसके बाद 60 बीडीसी सदस्यों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र में विकास का वादा किया। इस मौके पर विष्णु पाल सिंह, अमर सिंह यादव दादी, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed