फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election

चंद्रशेखर बने जिलाध्यक्ष

Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
election
उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को यहां राधा पैलेस में हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर आजाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकुमार को 253 से अधिक मतों से हराया। चंद्रशेखर को 558 मत और रामकुमार को 305 मत प्राप्त हुए। संगठन में 1119 कर्मचारी पंजीकृत हैं, इसमें 863 कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी इटावा के धर्मेंद्र कुमार व हमीरपुर से आए कृष्ण गोपाल ने बताया कि मंत्री पद पर आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर गनपत सिंह अहिरवार एवं जिला प्रवक्ता पद पर दिनेश वैज्ञानिक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। सिर्फ अध्यक्ष पद पर दो दावेदार होने के कारण चुनाव कराया गया। इसमें नदीगांव ब्लॉक के चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी जालौन ब्लॉक के रामकुमार को 253 मतों से हराया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ताहिर अंसारी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रामेश्वर कुशवाहा, हरीराम ओमरे व रवींद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी संगठित होकर काम करें। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। जल्द ही सभी ब्लॉकों में कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इस दौरान नीलिमा राठौर, अखिलेश चक्रवर्ती, कमला, पिंकी, विपिन, दिलीप, बाबूराम, संजीव, सुनील, बलवीर, संतोष, सुखवीर, रोमेश, नाजिर अली, सूरज प्रसाद व रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed