{"_id":"608ef5958ebc3e8da825a968","slug":"election-counting-orai-orai-news-knp626449772","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बंडल रखे जाने पर हंगामा, रोकी गई गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बंडल रखे जाने पर हंगामा, रोकी गई गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कदौरा ब्लाक स्थित स्व. गफूर खां डिग्री कालेज में उस वक्त हंगामा हो गया जब 21 नंबर मेज पर जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार निर्दोष यादव के 50 मतपत्रों के बंडल को उठाकर दूसरे प्रत्याशी की मेज पर रख दिया गया।
इस पर वहां मौजूद समर्थकों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इस पर वोटों की गिनती का काम वहीं रोक दिया गया। समर्थक कर्मचारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इतना ही नहीं दूसरे प्रत्याशी के समर्थक भी उत्तेजित हो गए।
मामला बढ़ता देख एसडीएम कौशल कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और ड्यूटी पर लगे कर्मियों को भी उनकी लापरवाही पर फटकार लगाई। एसडीएम ने बताया कि गलती से बंडल दूसरी मेज पर चले गए थे। जिन्हें वापस सही स्थान पर रखवा कर वोटों की गिनती फिर से चालू करा दी गई है। हल्ले के कारण करीब 25 से 30 मिनट तक वोटों की गिनती का काम प्रभावित रहा।