फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly man dies after being electrocuted by a cooler

Jalaun News: दंपती से लूट में खंगाले 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being electrocuted by a cooler
फोटो - 16 घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र में चौकी से सौ मीटर दूर हुई दंपती से लूट के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार को 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, एसपी विनय कुमार, एएसपी डॉ. ईशान सोनी और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

पहाड़गांव निवासी दीपक सीरोठिया गुरुवार देर शाम करीब 7:30 बजे पत्नी सरिता के साथ विरहरा गांव से त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। नरी और पहाड़गांव के चौकी से सौ मीटर दूर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा लगाकर सरिता के जेवर और दीपक के पर्स से 13 हजार रुपये नकद के साथ जरूरी कागजात लूट लिए। बदमाशों के भागने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर देर रात कैलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। अब तक पुलिस 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पहाड़गांव पुलिस चौकी पहुंचे और वहां भी पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की।

पीड़ित महिला सरिता ने बताया कि बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट की। उस समय जान बचाकर वहां से निकलना ही प्राथमिकता थी। अगर वे विरोध करतीं तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। घटना से दंपती दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो - 16 घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद

फोटो - 16 घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed