{"_id":"678ea2ebe7b09c7a5f029697","slug":"elder-brother-axes-brother-in-a-dispute-over-garbage-dumping-orai-news-c-224-1-ori1005-124882-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कूड़ा डालने के विवाद में भाई ने भाई को मारी कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कूड़ा डालने के विवाद में भाई ने भाई को मारी कुल्हाड़ी
Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोंच। कूड़ा डालने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। भाई को बचाने दौड़ी उसकी पत्नी को भी लाठी से पीटा। पुलिस ने घायल को सीएचसी कोंच ले गई, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के चांदनी निवासी सगे भाई मिस्टर पटेल व श्रीकांत पटेल के बीच सोमवार को प्लॉट पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में गाली गलौज हो रही थी कि तभी बड़े भाई श्रीकांत अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर मारपीट करने लगे और बड़े भाई ने मिस्टर (42) के सिर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।
पति की आवाज सुनकर उसकी पत्नी बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के बेटे अनुराग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कर, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।