फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight bigha wheat crop burnt to ashes

Jalaun News: आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 20 Apr 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 20 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight bigha wheat crop burnt to ashes
उरई/कुठौंद। कुठौंद के ग्राम कंझारी के खेतों में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने आठ बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। आग से पांच बीघा पराली भी जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर कंझारी गांव बलवीर सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग देखकर दमकल गाड़ी को सूचना दी। लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे आग बढ़ती चली गई। ग्रामीणों व पुलिस ने ट्रैक्टर और पानी की सहायता से आग पर काबू पाया। किसान बलवीर सिंह ने बताया कि वह तीन भाइयों के बीच में आठ बीघा भूमि है। इसमें गेहूं की फसल बोई थी। फसल काटने की शुरुआत ही करने वाले थे। आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। अब खाने के लिए कहीं से जुगाड़ करनी पड़ेगी। बगल के खेत की रणधीर सिंह की पांच बीघा पराली भी जल गई। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचे। किसानों को आश्वासन दिया उनकी मदद की जाएगी। लेखपाल को जल्द रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed