{"_id":"60f713828ebc3e6d4964355c","slug":"education-orai-news-knp641438588","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूर्ण, 24 से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूर्ण, 24 से होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कालपी कालेज कालपी में 24 जुलाई से 13 अगस्त तक विवि की परीक्षाएं होंगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. सुधा गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाएं होंगी।
उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति के निर्देशन के तहत वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। बीए एवं बीएससी द्वितीय वर्ष एवं अंतिम वर्ष, एमए की कक्षाओं की परीक्षा में परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के दौरान कोविड के नियमों का पालन करने के लिए छात्र-छात्राओं को मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
कालपी कालेज कालपी को विश्वविद्यालय के द्वारा नोडल सेंटर बनाया है, जिसमें पांच महाविद्यालयों के 816 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होंगी। प्राचार्य डॉ सुधा गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थी के तापमान की चेकिंग होगी। परीक्षा प्रभारी का दायित्व डीपी सिंह तथा डॉ सोम चंद्र को सौंपा गया है।