{"_id":"5dfa67c78ebc3e87c430b332","slug":"education-friends-were-absent-from-school-orai-news-knp5330553156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय से बिना सूचना नदारद मिले शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय से बिना सूचना नदारद मिले शिक्षा मित्र
विज्ञापन
कन्या विद्यालय में निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : ORAI
कदौरा विकास खंड के कुरहना आलमगीर में एसडीएम कौशल कुमार व विकास खंड अधिकारी अतिरंजन सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम में बनी अस्थायी गोशाला व कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की व गोशाला निर्माण कार्य में रोड़ा बने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कदौरा पुलिस को भी निर्देशित किया।
ग्राम के ही कन्या प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में 65 छात्राओं में 39 छात्राएं उपस्थित मिली। खाने पीने के सामान के बारे में पूछताछ किए जाने पर छात्राओं ने अधिकारियों को बताय कि दूध का वितरण नहीं किया गया।
इस शिकायत पर एसडीएम ने प्रधान अध्यापक को फटकार लगाई। स्कूल में तैनात दोनों शिक्षा मित्र नदारात मिले। प्रधान अध्यापक ने बताया कि दोनों शिक्षा मित्र बिना अवकाश के नदारत है।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम ने शिक्षा मित्रों का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए शासन से मिले स्वेटर उन्हें वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, एसडीएम ने प्रेरणा एप पर निरीक्षण की हकीकत अपलोड की। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को पंचायत भवन में दबंगों के कब्जे की भी जानकारी दी।
इस पर उप जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को कब्जा हटवाने का निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए कहा कि अन्ना प्रथा से छुटकारा पाने हेतु आम जनमानस के सहयोग की आवश्यकता है।