फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   eduaction news

अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
eduaction news
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल - फोटो : ORAI
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही को लेकर डीआईओएस ने कई केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि चित्तर सिंह इंटर कालेज रामपुरा के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गोपालशरण शुक्ला, छिरिया सलेमपुर इंटर कालेज की अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैय्यबा बानो, श्रीकृष्ण इंटर कालेज चौरसी के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक दीपक पाठक, महावीर इंटर कालेज नीमगांव के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सरशूशरण, रसकेंद्री देवी इंटर कालेज ऊमरी के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लालजी सरोज, गुलजारी सिंह इंटर कालेज महेबा के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह, इंटर कालेज ऊमरी मुस्तिकल के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नरेश चंद्र श्रीवास, इंटर कालेज अकोढ़ी के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अहिवरण सिंह यादव, अभिमन्यु इंटर कालेज कैलाशनगर के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सुनील सिंह यादव ने कक्ष निरीक्षक की उपस्थिति अनुपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं की। इस कारण इन सभी को वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि आर्य कन्या इंटर कालेज में सीसीटीवी कैमरे मानक के अनुसार नहीं लगाए गए थे। जो बोर्ड परीक्षा अधिनियम का उल्लंघन की श्रेणी में है। इस पर केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य रेखा सोन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया। साथ ही बुधवार तक कैमरों को दुरुस्त कर उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज मुसमरिया के शिक्षक अजय पटेल, राजकीय हाईस्कूल सरसेला की निधि शर्मा, दीनदयाल उपाध्याय स्कूल वंदना कुरील, पिपरायां के हरिओम अग्रवाल, राजकीय हाईस्कूल काशीपुरा के अमन गोस्वामी ने छात्र और कक्ष निरीक्षक की उपस्थिति की सूचना मनमाने तरीके से दी। इस पर उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed