फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   E-rickshaw drivers upset over training and license in Jhansi

Jalaun News: झांसी में प्रशिक्षण और लाइसेंस पर बिफरे ई -रिक्शा चालक

Sat, 02 Mar 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers upset over training and license in Jhansi
उरई। ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षण और लाइसेंस बनवाने के लिए झांसी भेजे जाने से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने विरोध किया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी से अपनी बात रखी। एआरटीओ से बात करने के बाद उनको प्रशिक्षण और लाइसेंस के लिए शहर में ही शिविर लगाए जाने को लेकर आश्वस्त किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 10 बजे ई-रिक्शा चालक अपने-अपने ई-रिक्शा लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के आवास पर पहुंचे। ई-रिक्शा खड़ा करके नारेबाजी करने लगे। प्रशिक्षण को लेकर विरोध किया। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को समस्याएं सुनीं। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए झांसी में प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश प्राविधिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा दिया जा रहा है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण लेने के लिए वह कैसे जाएंगे। रोज कमाने खाने वाले हैं। झांसी में अलग से खर्च आएगा। इसके साथ ही जो लाइसेंस पुराने बने हैं। उन्हें फिर से बनवाया जा रहा है। इससे लिए उनके पैसे मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
चालकों की बात-
कहां रहेंगे 10 दिन
सुनील सिंह ने बताया कि झांसी जाने के लिए अलग से खर्च होगा। शहर में कहीं भी प्रशिक्षण हो जाएगा। इससे काम भी होता रहेगा। प्रशिक्षण ले आएंगे।
-----
लाइसेंस पर किया जा रहा परेशान
वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से ही लाइसेंस बना है। प्रशिक्षण के बाद फिर से लाइसेंस बनवाने की बात कही जा रही है। इसमें फिर से पैसे देने होंगे।



अगर शहर में कहीं भी परिवहन विभाग प्रशिक्षण के लिए जगह दे देता है तो प्रशिक्षण यहीं पर दे दिया जाएगा। इसके लिए रूम से लेकर स्टॉफ की जरूरत होगी। झांसी में ट्रेनिंग सेंटर है। इस लिए वह पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मैसी, ट्रेनर
-------------
संस्था से बातचीत की जा रही है। जो व्यवस्था होगी उसको किया जाएगा। चालकों को झांसी नहीं जाना होगा। जल्द प्रशिक्षण शुरू होंगे। लाइसेंस में भी कोई समस्या नहीं आएगी। प्राथमिकता के साथ उनके लाइसेंस बनेंगे।
सौरभ कुमार, एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed