फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   During checking, the team seized Rs. 4.4 lakhs from two places.

Jalaun News: चेकिंग में टीम ने दो स्थानों से पौने चार लाख किए जब्त

Thu, 09 May 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
During checking, the team seized Rs. 4.4 lakhs from two places.
उरई। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने व आचार संहिता के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार की रात चुर्खी थाना पुलिस व एफएसटी टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी चुर्खी के कस्तूरबा तिराहे के पास पुलिस ने एक लग्जरी कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो कार से टीम को 1 लाख 96 हजार 500 रुपये मिले। टीम ने जब कार सवार कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के भाल निवासी प्रिंस उर्फ दिग्विजय व चालक चुर्खी निवासी शैलेंद्र सिंह से रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह जरूरी कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर रुपयों को जब्त कर लिया गया। वहीं सिरसाकलार क्षेत्र में बीडीओ प्रशांत कुमार प्रथम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल की कार से एक लाख 70 हजार रुपये का कैश बरामद किया है। जब रुपये से संबंधित उनसे जानकारी मांगी तो वह कुछ नहीं बता सके। थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि कैश से संबंधित कागजात न मिलने पर उसे जमा करा दिया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed