{"_id":"6aa30aec9180f70f2d088add","slug":"dumper-truck-loaded-with-sand-overturned-while-trying-to-save-an-animal-orai-news-c-224-1-ori1005-149514-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जानवर को बचाने में मौरंग लदा डंपर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जानवर को बचाने में मौरंग लदा डंपर पलटा
विज्ञापन
जालौन। अकोढ़ी दुबे श्रमदान के पास गुरुवार दोपहर अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में मौरंग से लदा डंपर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि मौरंग से लदा डंपर उरई से इटावा की ओर जा रहा था। अकोढ़ी दुबे श्रमदान के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने डंपर को सड़क किनारे की ओर मोड़ा, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। डंपर खंती में जाकर पलट गया।
हादसे में डंपर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इटावा निवासी चालक विशाल समेत परिचालक सुरक्षित बच गए। डंपर पलटने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में क्रेन मंगवाकर खंती में पलटे डंपर को बाहर निकलवाया गया। (संवाद)