{"_id":"6841e5193cf88329dc0c0fa4","slug":"dumper-crushes-bike-rider-death-orai-news-c-224-1-ori1001-130216-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
उरई। चौधरी चरण सिंह कॉलेज के पास गुरुवार शाम भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की बाइक ब्रेक लगाने से फिसल गई। पीछे से आए डंपर ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी प्रकाश कुमार का बेटा आनंद नाथ (35) गुरुवार की शाम करीब पांच बजे बाइक लेकर घर लौट रहा था। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के पास उसने बाइक में ब्रेक लगाया तो गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि छोटे बेटे आलोक नाथ की कुछ दिनों बाद शादी है। इस पर आनंद शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।