{"_id":"6844811264f66d291908ee2e","slug":"due-to-stress-a-villager-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1005-130312-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तनाव के चलते ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तनाव के चलते ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
जालौन। ग्रामीण ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। बताया कि पत्नी के छोड़कर चले जाने से वह तनाव में थे।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी संजय दोहरे (50) जालौन कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव निवासी मामा महेंद्र के घर में बचपन से रह रहे थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे उन्होंने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, लेकिन एक साल पहले पत्नी उन्हें छोड़कर किसी के साथ चली गई थीं। इससे वह तनाव में रहते थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।