{"_id":"631b8858db9c2a4e375bb604","slug":"due-to-fault-10-hours-electricity-is-flowing-in-the-flour-orai-news-knp7172791123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनों में फाल्ट और कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनों में फाल्ट और कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
आटा। केबल बक्सा फुंकने से आटा क्षेत्र में 10 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से लोगों को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। लोगों का पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
छोटी माता मंदिर के पास खुले में लगा ढाई सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर का केवल बक्सा खराब हो गया। केबल बक्सा खराब होने से बिजली फिर चली गई। बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि ब्रेक डाउन के कारण ही बिजली कट रही है। लाइनें जर्जर हालत में हैं। इसलिए फाल्ट होते रहते हैं।
ग्रामीण मयंक तिवारी, सत्यम पांडेय, राजू, जगत तिवारी ने बताया विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। यहां आटा सब स्टेशन पर दर्जनों लाइन मैन होने के बाद भी घंटों बिजली बंद रहती है।
विज्ञापन
10 घंटे से अधिक समय तक बत्ती गुल रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (संवाद)