फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drunken created chaos in Durga pandal

शराबी ने पंडाल में मचाया उत्पात, कमेटी के सदस्यों ने थाने में दी तहरीर

Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drunken created chaos in Durga pandal
पुलिस से शिकायत करने जाते कमेटी के लोग - फोटो : ORAI
कदौरा। शुक्रवार रात कस्बे के मोहल्ला पुरवा स्थित दुर्गा पंडाल में एक शराबी ने उत्पात मचाया। कमेटी के सदस्यों ने थाना पुलिस से शिकायत कर आरती के समय पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पुरवा स्थित काली माता मंदिर के समीप जय मां वैष्णो देवी सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया है। रोजाना की तरह शुक्रवार रात 8.30 पर पंडाल में आरती शुरू हो रही थी, तभी मोहल्ले का एक व्यक्ति शराब के नशे में आकर हंगामा करने लगा। कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि उसने पंडाल में उपस्थित महिलाओं से छेड़छाड़ की, जब मना किया तो वह गालीगलौज कर झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

जिससे पंडाल में अफरातफरी मच गई। माहौल बिगड़ता देख मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। लोगों के विरोध पर शराबी चला गया। शनिवार सुबह कमेटी के राहुल वर्मा, अभिषेक कुमार, मयंक नामदेव, अनिल नामदेव आदि सदस्यों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी, साथ ही आरती के समय पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि आरती के समय मुस्तैदी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed