Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drug network established at the behest of Khayamuddin of Mumbai

Jalaun News: मुंबई के खयामुद्दीन के इशारे पर खड़ा हुआ ड्रग्स नेटवर्क

Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drug network established at the behest of Khayamuddin of Mumbai
फोटो - 15 इसी फैक्टरी में संचालित हो रही थी ड्रग्स। संवाद
मुहम्मदाबाद (उरई)। डकोर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा गांव में संचालित ड्रग्स फैक्टरी का नेटवर्क अब मुंबई, सांगली, कानपुर और हमीरपुर तक जुड़ता नजर आ रहा है। कच्चा माल पहुंचाने वाले रिजवान की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कड़ियां जोड़ने में मदद मिली है। इस पूरे नेटवर्क का मास्टमाइंड मुंबई का खयामुद्दीन है। उससे ही सांगली निवासी संतोष गांवली, हमीरपुर के गोहांड निवासी हेमंत कुशवाहा, रमपुरा निवासी शैलेंद्र पाल और कानपुर निवासी रिजवान की कड़ियां जुड़ी हैं। हालांकि, नेटवर्क के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खयामुद्दीन का कानपुर निवासी रिजवान से संपर्क था। वहीं, वह सांगली निवासी संतोष गांवली को भी जानता था। बताया जाता है कि खयामुद्दीन ने संतोष से कहा था कि वह जेल से छूटकर आया है और यदि जल्दी बड़ा आदमी बनना है तो किसी सुरक्षित स्थान का इंतजाम करे। रुपयों और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करने का भरोसा भी दिया गया था। इसके बाद संतोष ने अपने साथ जेल में रह चुके गोहांड निवासी हेमंत कुशवाहा से संपर्क किया और फैक्टरी लगाने के लिए जगह तलाशने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद हेमंत ने अपने पुराने परिचित और गांधी इंटर कॉलेज में साथ पढ़े रमपुरा निवासी शैलेंद्र पाल से संपर्क साधा। सूत्रों की मानें तो हेमंत ने शैलेंद्र को कंपनी खोलने का प्रस्ताव दिया। बाहर से इसे गुलाब जल बनाने वाली कंपनी के रूप में दिखाने और अंदर ड्रग्स तैयार करने की योजना बताई गई। इसके लिए शैलेंद्र ने अपने खेत में जगह उपलब्ध कराने पर सहमति दे दी। इसी जगह पर फैक्टरी का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान को दी गई कच्चा माल पहुंचाने की जिम्मेदारी

फैक्टरी के लिए कच्चे माल की व्यवस्था होने पर खयामुद्दीन ने रिजवान से संपर्क किया और उसे संतोष से मिलने के लिए कहा। इसके बाद रिजवान बिना नंबर की लग्जरी कार से रमपुरा पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, वह लोकेशन लेकर कच्चा माल फैक्टरी तक पहुंचाता था। वह तीन बार बिना नंबर की गाड़ी से यहां आया था। जांच एजेंसियां अब उसके आने-जाने, कच्चे माल की आपूर्ति और इस दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फैक्टरी को लंबे समय तक संचालित करने की तैयारी थी। यदि इसका संचालन एक महीने तक जारी रहता तो यहां करीब तीन से चार अरब रुपये की ड्रग्स तैयार कर मुंबई भेजने की तैयारी थी। मामले में कच्चा माल पहुंचाने के आरोप में रिजवान की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फैक्टरी संचालक शैलेंद्र पाल अभी फरार है। एजेंसियां खयामुद्दीन, संतोष और हेमंत की भूमिका सहित पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।

हमीरपुर में भी गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश

इस मामले की जांच का दायरा अब हमीरपुर तक पहुंच गया है। हेमंत कुशवाहा मूल रूप से हमीरपुर जिले के गोहांड का निवासी है। जांच एजेंसियों को उसके घर से भी ड्रग्स मिला था। सूत्रों के मुताबिक, जिस माल को घर से बरामद किया गया, उसे रखने के लिए हेमंत खुद वहां नहीं गया था। ऐसे में एजेंसियों के सामने यह सवाल है कि आखिर वह तीसरा व्यक्ति कौन था, जिसने रमपुरा से माल लेकर गोहांड पहुंचा था। अब उस व्यक्ति की पहचान और भूमिका की भी जांच की जा रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि गैंग के कुछ अन्य सदस्य भी हमीरपुर क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं।

दो मोबाइल नंबर बंद, परिजनों से भी संपर्क नहीं

फैक्टरी संचालक शैलेंद्र पाल की तलाश में जांच एजेंसियां लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन अभी तक उसकी सही लोकेशन नहीं मिल सकी है। सूत्रों के मुताबिकलल शैलेंद्र दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था और फरार होने के बाद से दोनों नंबर बंद हैं। इतना ही नहीं, वह परिजनों से भी संपर्क नहीं कर रहा है। इससे उसकी तलाश में एजेंसियों को परेशानी हो रही है। अब उसके पुराने संपर्कों, संभावित ठिकानों और फरारी के दौरान मदद करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।


बृहस्पतिवार को भी पहुंचीं दो कारें

रमपुरा में फैक्टरी का मामला सामने आने के बाद भी गांव और आसपास के क्षेत्र में हलचल बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी दो कारें पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इन कारों से कौन लोग आए थे और उनका फैक्टरी से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच इस गतिविधि को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed