Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver stopped MEMU after seeing stone on railway track

Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर देखकर चालक ने रोकी मेमू

Sun, 25 Jun 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Driver stopped MEMU after seeing stone on railway track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी।
झांसी कानपुर रेलमार्ग के यमुना रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर बच्चों ने पत्थर रख दिया। वहां से गुजर रही मेमू के चालक ने ट्रैक पर पत्थर देखकर ट्रेन को रोक दिया।
रविवार को नए रेलवे पुल के पहले रेलवे ट्रैक के किनारे बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी नाबालिग ने ट्रैक पर बड़ा सा पत्थर रख दिया लेकिन उसी दौरान ट्रेन नंबर 01814 कानपुर झांसी मेमू उसी ट्रैक पर आ गई, लेकिन मेमू के चालक ने ट्रैक पर पत्थर रखा देखकर ट्रेन रोक दिया। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने मामले की सूचना स्टेशन पर दी। आनन फानन में पास में काम कर रेलवे कर्मचारी ने ट्रैक से पत्थर हटाया। इसके चलते दस मिनट खड़ी रही। इसके बाद मेमू गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने नाबालिग को पकड़ लिया और उसके माता पिता को बुलाया और समझाकर छोड़ दिया। हालांकि ट्रेन का चालक पत्थर नहीं देख पाता तो हादसा हो सकता था। वहीं आरपीएफ के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर नाबालिग ने रखा था। जिसे चेतावनी देकर उसके घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed