फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver dies in trucks collision

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

Tue, 25 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Tue, 25 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। राठ रोड ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। इससे ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से ट्रकाें को हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक के खलासी व चालक मौके से भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के थाना अकबरपुर निवासी मड़वाई गांव निवासी ट्रक चालक रविंद्र (20) पुत्र भगवान दास अपने गांव के ही खलासी कल्लू के साथ ट्रक लेकर झांसी गिट्टी भरने गया था। सोमवार की रात करीब एक बजे वह गिट्टी लेकर वापस कानपुर जा रहा था। इस बीच उरई कोतवाली के राठ रोड ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक से उसके ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे रविंद्र के ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी कल्लू बच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनाें को दी है। उधर हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ओवरब्रिज से ट्रकाें को हटाया जब करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed