फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drinking water will be removed, will get rid of anna cattle

दूर होगी पेयजल किल्लत, अन्ना से मिलेगी निजात

Sun, 04 Feb 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 04 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will be removed, will get rid of anna cattle
निर्माणाधीन आवासों को देखते प्रमुख सचिव, डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : amarujala

बताया कि वह सीएम योगी के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण करने आए हैं, देखना है कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में से आवास व शौचालय आदि निर्माण के लिए जो धन आवंटित किया गया है, उसका सही उपयोग हो रहा है कि नहीं। जहां कहीं भी अधिकारियों को कोई दिक्कत आ रही है, उन्हें उचित मार्ग दर्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रयास किया जाएगा कि मार्च तक सारी योजनाएं भी पूर्ण हो जाएं। पेयजल किल्लत पर कहा कि सिर्फ मरोड़ा नहीं पूरे जिले की पेयजल किल्लत को खत्म करने पर काम किया जा रहा है। जहां पर कोई परियोजना नहीं चल रही है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी की कमी को दूर किया जाएगा। इसके अलावा जहां जलस्तर ठीक है, फिर भी पेयजल किल्लत है तो जनप्रतिनिधि व डीएम वार्ता कर वहां मिनी ट्यूबवेल लगाकर पानी की कमी को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन


रही बात पीएम आवास की तो इसमें गड़बड़ियों की शिकायत आने पर ही दोबारा सत्यापन कराकर पात्रों को शामिल किया गया। इसके बावजूद भी कोई पात्र बच जाए तो वह अधिकारियों को बताए, उसे भी योजना में शामिल किया जाएगा। मार्च तक आवासों का भी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान डीएम मन्नान अख्तर, सीडीओ एसपी सिंह, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन और परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासों के लिए और भेजे गए 2 हजार करोड़
प्रमुख सचिव ने बताया कि पूरे प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत 8 लाख 81 हजार आवास बन रहे हैं। इसके लिए करीब 10 हजार करोड़ की धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे पहुंचा दी गई है और अभी हाल ही में 2 हजार करोड़ रुपये और भेजे गए हैं। मरोड़ा गांव में 17 आवास तैयार किए जा रहे हैं।


अन्ना, पेयजल और मौरंग की समस्या उठी
चौपाल में किसानों ने प्रमुख सचिव के सामने अन्ना पशुओं की समस्या बताई कि प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर पा रहा है, रात भर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। यही हाल पानी का भी है, गर्मी आने वाली है, और चिंता अभी से ही सताने लगी है। कुछ ग्रामीणों ने शौचालय और आवास अधूरे होने के कारण बालू, मौंरग और गिट्टी की किल्लत बताई। सचिव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अन्ना मवेशियों के लिए गोशाला खुलते ही उनकी यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed