{"_id":"65a6defe7ad55db7e8085929","slug":"drinking-water-supply-stopped-in-slum-for-20-days-people-worried-orai-news-c-224-1-ori1004-9718-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मलिन बस्ती में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मलिन बस्ती में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव की मलिन बस्ती में पेयजल आपूर्ति ठप है।
डेढ़ हजार ग्रामीणों को 20 दिनों से पीने का पानी नहीं मिला है। जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी समस्या जस की तस है। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
मुहम्मदाबाद गांव की मलिन बस्ती के करीब 200 घर पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। कारण है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत नई पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी जा रही है। इससे एक दशक पहले पड़ी पाइपलाइन खोदाई करते समय क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बस्ती के लोग 20 दिनों से पीने के पानी के लिए परेशान हैं।
बस्ती के लोगों ने मंगलवार को नारेबाजी कर शीघ्र ही पेयजल समस्या को ठीक कराने की मांग की। नृपत सिंह, रामाधार, सुंदरलाल, दुर्गाप्रसाद, इंद्रपाल, मोतीलाल, नरेश बरार, अनिल प्रजापति, रामेश्वर दयाल, संतोष प्रजापति, अवधेश, मलखान सिंह व छेदालाल राजपूत आदि का कहना है कि नई पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से सड़क खोदी जा रही है। इससे पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे बस्ती में 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
साथ ही सड़क में हुए गड्ढों और बेतरतीब पड़ी सड़क मिट्टी से बस्ती का रास्ता भी बंद है। अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। फिर भी समस्या ठीक नहीं कराई जा रही है। ग्राम प्रधान भगवानदास का कहना है कि नमामि गंगे के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। डीएम को भी समस्या बता चुके हैं। जल्द ही समस्या को ठीक कराने का आश्वासन मिला है।
मरम्मत का काम ग्राम निधि से कराया जाता है। यह काम प्रधान को कराना है। अभी तक काम नहीं हुआ तो इसका पता करेंगे, क्या कारण है। जल्द समस्या का समाधान कराएंगे। - अचल गुप्ता, अधिशासी अभियंता, नमामि गंगे