फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dozens of illegal liquor sellers were caught by the police

दर्जन भर अवैध शराब विक्रेता पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dozens of illegal liquor sellers were caught by the police
उरई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में पुलिस ने कई लोगों को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने जिले भर में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की। कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ने आरिफ निवासी तिलक नगर औरैया व भगत सिंह निवासी अस्ता औरैया को ग्राम सनगढ़ से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। माधौगढ़ के उपनिरीक्षक पुल्लन सिंह ने कस्बा माधौगढ़ से सुरेश निवासी भगा को पकड़ कर 16 र्क्वाटर देसी शराब बरामद की। चुर्खी थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने राकेश व कन्हैयालाल दोनो निवासी उरकरा खुर्द थाना चुर्खी को पकड़कर पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

इसी प्रकार नदीगांव के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गिरी ने खजरी से महाराज सिंह निवासी खांदी थाना सुभाषपुरा जनपद शिवपुरी को पकड़ कर 25 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। रामपुरा थाना के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने ग्राम जाजेपुरा में छापा मारकर वीरेंद्र सिंह को पकड़कर 30 र्क्वाटर देसी शराब बरामद की। डकोर कोतवाली के उपनिरीक्षक बारेलाल ने करुई बुजुर्ग निवासी दिलीप व दो अन्य लोगों को पकड़कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा थाना के उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार ने कस्बा रामपुरा में संजू खटीक निवासी राजेंद्र नगर को पकड़ कर 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद की। आटा थाना के उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह ने अकबरपुर इटौरा निवासी मातादीन को पकड़ कर 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की। कदौरा थाने के उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने मझगांव निवासी तुलसीराम को 20 क्वार्टर देसी शराब संग पकड़ लिया। उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने फतेहपुर निवासी महिला को पकड़ कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसी तरह कई थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने शराब संग कई लोगों को गिरफ्तार किया, पकड़े गए लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed