फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Don't tolerate negligence in elections, don't accept hospitality

Jalaun News: निर्वाचन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, न करें आवभगत स्वीकार

Tue, 18 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Don't tolerate negligence in elections, don't accept hospitality
उरई। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पीठासीन और मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही की कोई भी गुंजाइश नहीं होगी। इसलिए निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्व तरीके से संपन्न कराने के साथ ही किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि चुनाव संवेदनशील है इसलिए सभी कार्मिक अपने कार्यों व दायित्व में पूर्ण दक्षता हासिल करें ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्मिकों को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने व नियमानुसार निर्वाचन संपन्न कराएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीठासीन व मतदान अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई निर्देश पुस्तिका का गहनता से अध्ययन करें एवं इस सत्र में अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि कोविड -19 का ध्यान रखते हुए मतदान के दौरान सभी अधिकारी व कार्मिक मास्क का प्रयोग करेंगे। मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, शैलेंद्र त्रिपाठी ने पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
प्रथम पाली में 200 पीठासीन अधिकारी, द्वितीय पाली में 208 पीठासीन अधिकारी व 200 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 11 पीठासीन अधिकारी एवं 05 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे, अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए सचिन कुमार, डीपीआरओ अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed