{"_id":"686ac1155149cb8af7055213","slug":"doctors-and-staff-nurses-found-absent-in-kanshiram-colony-hospital-salaries-stopped-orai-news-c-224-1-ori1005-131494-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कांशीराम कॉलोनी के अस्पताल में गैरहाजिर मिले डॉक्टर और स्टाफ नर्स, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कांशीराम कॉलोनी के अस्पताल में गैरहाजिर मिले डॉक्टर और स्टाफ नर्स, वेतन रोका
विज्ञापन
उरई। जिले के 33 ग्रामीण व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कांशीराम कॉलोनी के अस्पताल में सीएमओ को डॉक्टर और स्टाफ नर्स गैरहाजिर मिले। दोनों का वेतन रोक दिया गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरारखेरा में सवा दो बजे निरीक्षण के समय तक 118 रोगियों एवं आठ गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। सभी स्टाफ उपस्थित मिला। दोपहर 2:35 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम कालोनी में निरीक्षण के समय 31 रोगियों की जांच की जा चुकी थी। डॉ. सागर कपूर एवं स्टाफ नर्स छाया गैरहाजिर मिलीं। गैरहाजिर चिकित्सक व स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरारखेरा एवं कांशीराम कालोनी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की प्रचार-प्रसार सामग्री होने के बाद भी न लगाने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में प्रचार-प्रसार सामग्री लगाई जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई गूजर में निरीक्षण के समय 2:50 बजे तक 21 रोगियों की जांच हो चुकी थी। सभी स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेलों में 41 चिकित्सक, 160 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य कर 768 पुरूष, 647 महिलाओं, 239 बच्चों समेत 1654 रोगियों का परीक्षण किया गया। मेले में 103 बुखार पीड़ित मरीजों में 56 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 20 की हेपेटाइटिस की जांच और 46 की आंखों का जांच की गई। 37 गर्भवती का परीक्षण किया गया। 103 बुखार, 238 लीवर संबंधी समस्याओं, 198 श्वसन संबंधी समस्याओं के मरीज देखे गए। 123 डायबिटीज, 244 त्वचा संबंधी रोगों के रोगी देखे गए। 11 खून की कमी व 52 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे गए।