फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor ne lagaya laparvahi ka aarop

डाक्टर पर मरीज ने आपरेशन में लापरवाही को आरोप लगाया

Wed, 02 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Doctor ne lagaya laparvahi ka aarop
जालौन। कोर्ट के आदेश के बाद डाक्टर व अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला अधेड़ की आंख के आपरेशन में लापरवाही का है। उसने आंख खराब कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर निवासी रमेश राठौर के मुताबिक, 23 फरवरी 2020 को उसने एक निजी नेत्र अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन कराया था। शुगर बढ़ी होने की जानकारी के बावजूद डॉ. अरुण ने ऑपरेशन कर उससे 21 हजार रुपये फीस ले ली। आपरेशन के बाद आंख खराब हो चुकी थी। जब इसकी शिकायत चिकित्सक से की तो उन्होंने इलाज व खर्च देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्वालियर में इलाज के दौरान उसके दो लाख रुपये खर्च हो गए। जब उन्होंने चिकित्सक से खर्च की मांग की तो उन्होंने दामाद सलिल के गूगल पे एकाउंट पर 21 हजार 500 रुपये भेज दिए। बाकी रुपये नहीं दिए और उसे झूठे मुकदमा में फंसा देने की धमकी देकर नोटिस भेजने शुरू कर दिए। उन्होंने जब पुलिस से शिकायत की तो उसने भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतत: न्यायालय की शरण उसे लेनी पड़ी। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को आरोपी चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस बारे में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed