{"_id":"5e90a8578ebc3e78c10f1e1c","slug":"do-not-give-goods-to-people-without-wearing-a-mask-orai-news-knp5546341158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए लोगों को न दें सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए लोगों को न दें सामान
विज्ञापन
जोहूल्पुर हमीरपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
कदौरा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आधा दर्जन बाइकें सीज कर दीं और बेवजह घूम रहे एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों से मास्क न लगाने वालों को सामान न देने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को मुख्य सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। दुकानों पर लगी भीड़ देख प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों को चेतावनी दी और एक दर्जन युवकों को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी की दुकान में भीड़ दिखी तो उसकी दुकान सील कर दी जाएगी। उचित दूरी बना कर सामान दें और बगैर मास्क लगाए लोगों को सामान न दें।
वही जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे में भी बाइक सवारों को कड़ी नसीहत दी और आधा दर्जन बाइकें सीज कर थाने में खड़ी कराईं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों से न निकले, होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है सभी अपने मोहल्लों में ही जरूरत का सामान लें।

कदौरा में सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़- फोटो : ORAI
विज्ञापन