फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM,Books are our guide in happiness, sorrow and joy and guilt,library,boy,hallmark

टाउनहाल में हुआ पुस्तकालय का शुभारम्भ

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM,Books are our guide in happiness, sorrow and joy and guilt,library,boy,hallmark
टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत देते बच्चे - फोटो : ORAI
उरई। गांधी जयंती पर पर शहर के टाउन हाल सभागार में पुस्तकालय का शुभारंभ व छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने टाउन हाल में लगने वाले 130 फुट लंबे झंडे के लिए स्थल के लिए भूमि पूूजन किया। उन्होंने बताया कि टाउनहाल जिले की ऐतिहासिक इमारत है। इसमें पुस्तकालय खुलने से जहां छात्रों को पढ़ाई में सुविधा होगी तो वहीं लोग टाउन हाल के इतिहास को जान सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को बापू के रंग, बापू के संग थीम पर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद 11 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महान विभूतियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नगर की प्रसिद्ध नाटक संस्था के द्वारा गांधीजी के जीवन पर एक भावभीनी लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान जीआईसी डकोर एवं कुसमिलिया इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुंदेलीधरा की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में दिवारी नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम व जनप्रतिनिधियों ने पुस्तकालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस पुस्तकालय में कैरियर प्रोग्राम के बच्चों के लिए प्रतियोगी पाठ्य पुस्तकें के साथ-साथ अन्य साहित्य किताबें भी उपलब्ध रहेगी। जिससे उन्हें तैयारी में मदद मिल सके। सिटी मजिस्ट्रेट एस के शुक्ला ने कहा कि यहां सिर्फ पुस्तकालय ही नहीं खोला गया। बल्कि अब इस सभागार में हर 15 दिन में कोई न कोई सांस्कृतिक गतिविधि आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जल्द ही वृहद कार्यक्रम बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम संस्कार सोनी, द्वितीय यशिका गुप्ता, तृतीय नंदिता सिंह स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक मंडल में चित्रकला प्रतियोगिता में डा. प्रदीप निरंजन, अर्चना, डा. ममता वर्मा रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, नगर पालिका के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा मुख्य विकास अधिकारी अभय श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed