फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM arrived to inspect CHC at midnight, found staff in beds

Jalaun News: आधी रात सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, बिस्तरों में मिला स्टाफ

Wed, 18 Dec 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
DM arrived to inspect CHC at midnight, found staff in beds
कोंच। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार देर रात सर्दी से बचाव के लिए जलाए गए अलावों की हकीकत परखने के लिए कस्बे के मार्कण्डेश्वर तिराहे व रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम ज्योति सिंह व पालिका ईओ पवन किशोर मौर्या को कस्बे में अलाव की संख्या बढ़ाने व अलाव में लकड़ी बढ़वाने के लिए निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व स्टेशन अधीक्षक से बातचीत कर अलाव आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम सीएचसी कोंच पहुंचे, जहां पूरा स्टाफ बिस्तरों में सोता मिला। कर्मचारी अस्पताल के दवा कक्ष में सोता मिला और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपने आवास में, लेबर रूम में तैनात स्टाफ भी वहीं एक कक्ष में सोता मिला। जैसे ही डीएम के आने की भनक लगी तो ड्यूटी पर तैनात सारा स्टाफ अपने-अपने बिस्तर छोड़कर बाहर आया। डीएम ने अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष का गेट खोलकर देखा तो उनमें बुरी तरफ दुर्गंध आ रही थी और बेड पर गंदे चादर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल साफ-सफाई व चादर बदलने के निर्देश दिए। लेबर रूम के बाहर लेटे अंडा गांव के निवासी मां बेटे अपनी बहू की डिलीवरी कराने आए। उन्हें डीएम ने कंबल ओढाए और सर्दी से बचाने को कहा। उन्होंने अस्पताल के रखरखाव व साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लगातार अस्पताल का निरीक्षण कर बिगड़ी हालत सुधारने के लिए कहा। इस दौरान सीटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र पटेल, लेखपाल अखिलेश कुशवाहा, सफाई इंस्पेक्टर हरिशंकर निरंजन आदि मौजूद रहे।



एसडीएम ने परखी नदीगांव की व्यवस्था
कोंच। एसडीएम ज्योति सिंह ने ईओ पवन किशोर मौर्या के साथ नदीगांव में नगर पंचायत द्वारा लगाए गए अलाव, शेल्टर होम व गोशाला का निरीक्षण किया। शेल्टर होम व गोशाला की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किए। इस दौरान थानाध्यक्ष नदीगांव दिव्य प्रकाश तिवारी, लेखपाल अखिलेश कुशवाहा, आकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)




बच्चों के टीकाकरण को लेकर न बरते लापरवाही
उरई। खसरा, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी जैसी बच्चों की बीमारियों के टीकाकरण को लेकर बुधवार को जिला अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लोगों को टीकाकरण के लाभ बताकर जागरूक किया जाए। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय, डॉ. अविनेश कुमार, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एसके पाल, डॉ. विनय प्रकाश अग्रवाल, डॉ. बीपी सिंह,डॉ. दीपक आर्या, डॉ. शक्ति मिश्रा, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. राम द्विवेदी, डॉ. शिवेश वर्मा, डॉ. अमरीश कुमार, डॉ. सुजीत, डॉ. हाशिम अंसारी, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. श्रवण कुमार, टीपी गौतम, अशफाक, विनय सिंह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed