{"_id":"3db13cd9c6babf953c8eaf6b90b61be0","slug":"divisional-railway-manager-raging-on-irregularity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर भड़के मंडल रेल प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर भड़के मंडल रेल प्रबंधक
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक झांसी ने जनरल मैनेजर इलाहाबाद के 24 नवंबर के निरीक्षण केे पूर्व सोमवार को उरई रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा और व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलपथ व पार्सल विभाग के अभिलेखों में अनियमितता देख नाराजगी प्रकट की। अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
दरअसल, उरई रेलवे स्टेशन को भले ही ग्रेड-ए का दर्जा तो मिल गया हो लेकिन सुविधाएं अभी भी मानक के अनुरूप नहीं हैं। अब जीएम के 24 नवंबर के निरीक्षण को लेकर उरई स्टेशन का रंगरोगन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी अभिलेखों पर कवर चढ़ाया गया है।
सोमवार को शाम 3.50 बजे पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक झांसी एसके अग्रवाल ने स्टेशन का निरीक्षण किया तो अनियमितताएं मिलना शुरू हो गई। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन पर संचालित कैंटीन केे संचालक को साफ सफाई के निर्देश दिए। इसकेे बाद रेल पथ विभाग प्वाइंट एवं क्रासिंग के अभिलेख देखे।
विज्ञापन
इसमें अनियमितता मिलने पर रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एनआर गौतम की क्लास लगाई और रजिस्टर की गलतियों केे सुधार का तरीका बताया। इसकेे बाद पार्सल से संबंधित रजिस्टर और फिर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर रंग रोगन की व्यवस्था व साफ सफाई देखी।
स्टेशन की टिकट खिड़की व रिजर्वेशन खिड़की पर बैठे क्लर्क से सवाल पूछे। इस दौरान आरपीएफ कमांडेट आशीष मिश्रा, सीनियर मंडल अभियंता एसके भगत, सीनियर मंडल कार्मिक अधिकारी अनिल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे, सेप्टी काउंटर राजीव, उप स्टेशन प्रबंधक एसबी विश्वकर्मा मौजूद रहे।