{"_id":"607b279a8ebc3ed8b949ea33","slug":"district-panchayat-members-quorum-in-villages-feared-to-be-incomplete-orai-news-knp624049021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में जिला पंचायत सदस्यों का कोरम अधूरा रहने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में जिला पंचायत सदस्यों का कोरम अधूरा रहने की आशंका
विज्ञापन
जालौन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य जारी है। रविवार को उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के साथ ही सायं तीन बजे के बाद फाइनल सूची जारी होने के साथ ही चुनाव चिह्नों का भी आवंटन उम्मीदवारों को कर दिया जाएगा। बता दें, गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के सापेक्ष काफी कम संख्या में दावेदारों ने अपने नामांकन भरे हैं। इससे चलते अधिकांश गांवों में कोरम पूरा होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
ब्लॉक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए 564 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 62 पदों के लिए 310 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के 748 पदों के लिए मात्र 214 दावेदारों ने ही अपने नामांकनपत्र जमा किए हैं। वर्तमान में ब्लॉक परिसर में ब्लॉक क्षेत्र की 11 न्याय पंचायतों में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर अलग अलग काउंटर बनाकर नामांकनपत्रों की जांच का कार्य जारी है। रविवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। इसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी कि कितने दावेदार मैदान में बचेंगे।
बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी के उपरांत फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे। बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत कुसमरा, गढगुवा, गधेला, सहाव, जगनेवा, छिरिया सलेमपुर, सिकरीराजा, गिधौसा, खर्रा, पहाड़पुरा में सभी न्यायपंचायतों के अलग अलग काउंटर बनाकर नमांकन पत्रों की जांच कर कार्य चल रहा है। खारिज नामांकन पत्रों की संख्या को लेकर उन्होंने बताया कि देर शाम तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।