फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   District at eighth place in making Ayushman card

Jalaun News: आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला आठवें स्थान पर

Tue, 02 May 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 02 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
District at eighth place in making Ayushman card
उरई। अंत्योदय लाभार्थियों के कुल 1.09 लाख सदस्यों में से 67113 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर जनपद जालौन का प्रदेश में आठवां स्थान है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में होली के त्योहार के बाद तेजी आई है। आयुष्मान के डीपीसी डॉ आशीष झा ने बताया कि जनपद में 34037 अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शामिल किए गए थे। इन परिवारों में 1.09 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे। जिसमें से अब तक 28,436 परिवारों के 67,113 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो लक्ष्य का 83.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 81.5 प्रतिशत अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर झांसी 20वें स्थान पर एवं 54.2 प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर ललितपुर 71 वें स्थान पर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed