{"_id":"605791e08ebc3e5911502ab8","slug":"dispute-between-two-inspectors-uproar-orai-news-knp6190910135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगाओं के बीच विवाद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दरोगाओं के बीच विवाद, हंगामा
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। कोतवाली में शनिवार की देर रात दो दरोगाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। हंगामा लगभग दो घंटे चला। मामले की सूचना एसपी को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसको लेकर कोतवाली स्टाफ में दिन भर चर्चाएं रहीं। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस महकमे में ही शनिवार की देर रात अनुशासन तार-तार हो गया। कोतवाली में किसी बात को लेकर कोतवाली के दो दरोगा आपस मे भिड़ गए। इसके बाद कोतवाली में दो घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। हंगामे की तेज आवाजें सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित होना शुरू हो गए। हंगामा बढ़ता देख मामले की सूचना एसपी को दी गई। इसके बाद सीओ वीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे व मामले को शांत कराया। देर रात सीओ लगभग एक घंटे तक कोतवाली में रहे व सभी को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
मामले को लेकर सुबह से ही कोतवाली में चर्चाएं रही। हालांकि मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। सूचना है कि हंगामा कर रहे दरोगाओं को एसपी के यहां तलब किया गया है। सीओ वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।